हलसी: मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य हलसी क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से गुरुवार अपराह्न 6 बजे हलसी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. पुलिस द्वारा हलसी बाजार,प्रेमडीहा, मोहद्दीनगर चौक, बमुआरा, बरतारा एवं प्रतापपुर गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों को त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया गया.