हुज़ूर: भोपाल: छोला मंदिर इलाके में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने चूहा मार दवा खाई, इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2025 भोपाल के छोला मंदिर इलाके में 73 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में रखी चूहामार दवा खा ली। परिजन ने बताया कि दवा खाने के बाद वे बेड पर लेटे रहे, फिर अचानक खून की उल्टियां शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक लीलाधर कॉलोनी मे अपने बेटे,बहू और पत्नी के साथ रहते थे|