हुज़ूर: भोपाल में मोहर्रम के 10वें दिन 'आशूरा' पर खिचड़ा व शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
Huzur, Bhopal | Jul 6, 2025 मुहर्रम के 10वें दिन ‘आशूरा’ के अवसर पर राजधानी के लिंक रोड नंबर दो, अंबेडकर ग्राउंड के आगे स्थित हजरत जलालुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलैह बाबा की मजार पर खिचड़ा और शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आशूरा के दिन इमाम हुसैन और उनके परिवार की करबला में शहादत को याद करते हुए यह कार्यक्रम रखा गया|