समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-936,
दिनांक:- 20 जुलाई 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्मतन प्रगति को लेकर सप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना के विभिन्न विभागों से तथा वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया।
साथ ही साथ माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त राशन कार्ड एवं विभिन्न आवेदनो के निष्पादन की अद्यतन स्थिति,अनु0जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग, आरटीपीएस काउंटरपर प्राप्त आवेदनो की स्थिति , स्वास्थ्य विभाग,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और अंबेडकर सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सीपीग्राम के प्राप्त परिवादों की गहन समीक्षा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
यदि उक्त से संबंधित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर नहीं करने की स्थिति में
प्रावधानों के तहत् संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन 250 रुपया की दर से दंड के रूप में देना होगा।
अम्बेडकर सेवा शिविर एवं पूर्व में आयोजित विभिन्न सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का निष्पादन हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निकायों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारी एवं वरीय अधिकारियों को निर्देश किया गया कि संबंधित नगर निकाय कार्यालय हेतु एवं विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी जमीन का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पूर्णिया के निदेशक श्री अमर कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि इस वर्ष आरसेटी द्वारा 1000 लाभार्थियों को स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जीविका सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि वार्षिक लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि आरसेटी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Purnia, Bihar | Jul 20, 2026