पातेपुर: पातेपुर के चिकनौटा चौक के पास ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत, परिजनों में मातम।
बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। घटना रविवार की देर रात 9 बजे के करीब की है। मृतक दरगाह बेला निवासी मो फैयाज तथा उसका 20 वर्षीय भतीजा मो राजा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी है। लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे थे।