बाह: रेहा के पास अज्ञात कारणों से चंबल के बीहड़ में लगी आग,फायर विभाग ने आग पर पाया काबू
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत रेहा के पास अज्ञात कारणों से चंबल के बीहड़ में आग लग गई, करीब 3 हेक्टेयर क्षेत्र में आग फैल गई,जिससे वन्यजीवों में भी भगदड़ मच गई,गनीमत की बात यह कोई भी हताहत नहीं हुआ, सूचना पर फायर विभाग मौके पर पहुंची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।