बाह: कस्बा पिनाहट में पत्नी से विवाद के चलते युवक ने लगाई आग हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर
कस्बा पिनाहट में एक मामला सामने आया है।जिसमें पत्नी से विवाद के चलते युवक ने खुद को आग लगा ली। आग लगने से परिवार में हड़कंप मच गया और परिवार ने आनन फानन में आग को बुझाया और जले हुए युवक को सीएससी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।