बाह: पिनाहट चंबल नदी घाट पर बने पैंटून पुल के पीपों में भरा पानी, पुल कर्मचारियों ने पंपसेट लगाकर पानी निकालना किया शुरू
पिनाहट चंबल नदी घाट पर बने पैंटून पुल के पीपों में पानी भरने की वजह से पीपे नदी में डूबने लगे। इसी को देखते हुए पुल कर्मचारियों के द्वारा आवागमन को रोक दिया गया, इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। पुल कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और पीपों में से पंपसेट के द्वारा पानी को बाहर निकाला और यातायात को सुचारू करवाया।