बाह: मालौनी में सड़क पर पड़े तार में फंसकर बाइक फिसली,दो लोग घायल
थाना खेड़ा राठौर के गांव मालौनी का एक मामला सामने आया है। जिसमें सड़क पर तार पड़ा हुआ था और तार में फंसकर 2 बाइक सवार गिर गए। इस दौरान आवारा पशु भी वहां से निकल रहे थे। उनके झुंड में तार फस गया और दोनों ही बाइक सवार करीब 20 गज तक घिसटते चले गए। आनन फानन में दोनों को CHC बाह में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने आगरा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।