आगर: आगर में सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, अपर कलेक्टर को ज्ञापन, वंचित गांवों को जोड़ने की मांग
आगर में किसानों ने सिंचाई सुविधा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर 2 बजे सैकड़ों किसान जिला पंचायत कार्यालय से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा को सौंपा।किसानों ने कहा कि बापचा बांध और कुण्डालिया डेम परियोजना क्षेत्र के काशीबर्डीया,तोलाखेड़ी सहित कई गांव आज भी वंचित है।