जहानाबाद: कायमगंज में 60 वर्षीय महिला की उसके घर में हत्या, चोरी की नीयत से घर में घूंसे चोरों पर आरोप
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज स्थित घर में एक महिला की हत्या का मामला सामान आया है घटना का पता रविवार सुबह चली जब मृतिका के पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा सुबह होने के घंटों बाद भी बंद पाया एवं गोतिया के लोगों ने जब छत के रस्ते घर में प्रवेश किया तो वे महिला को लहू लुहान हालत में मृत देखकर सन्न रह गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।