गभाना: हाईवे पला सल्लू पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पला सल्लू के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और उसे मामूली चोटें आईं।