स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में बही देशभक्ति और शायरी की सरिता
संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस एवं योम-ए-आजादी के पावन अवसर पर संत कबीर नगर के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिले के मशहूर शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। शारिक खलीलावादी, पवन श्रीवास्तव, महमूद अहमद, डॉ. तारिक अर्शी, मजहर खलीलाबादी, अविनाश पांडे, एम. अली और हामिद अली ने अपनी-अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और हास्य-व्यंग्य से जुड़ी रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
मुशायरे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि पहुंचे। बिधियानी के सभासद बब्बन पांडे, मृत्युंजय राय सहित कई सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
देर रात तक चले कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।