दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार के कार्यालय में जनता दरबार का किया आयोजन, फरियादियों ने सुनाई अपनी फरियाद
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन सोमवार को दोपहर 2 बजे किया गया। इस दौरान दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।