विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार को खरीक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं गोराडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्र में भी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यहां शनिवार और रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।