मछलीशहर: मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत।
मधुपुर गांव के निकट गुरुवार की शाम 6 बजे सुजानगंज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे बाईक सवार दो युवकों को एक अनियन्त्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मधुपुर गांव के निकट घटना हुई है। पिकअप की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गयी है। दोनों मृत युवकों के शव की पहचान नहीं हो पाई है।