बारां: अटरू रोड मंडोला स्थित बैरवा समाज के छात्रावास में जिला बैरवा महासभा की बैठक हुई संपन्न
Baran, Baran | Apr 12, 2025 जिला बैरवा महासभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा मायथा की अध्यक्षता में शनिवार को सायं 4 बजे के करीब मंडोला छात्रावास अटरू रोड पर संपन्न हुई। स्टेच्यू का भूमि पूजन 14 अप्रैल सुबह 7 बजे बैरवा छात्रावास अटरू रोड पर किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष दुलीचंद ने भी मृत्यु भोज, कुरूति पर अपने विचार प्रकट किए