बारां: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में लगी भीड़, पूजा-पाठ करने पहुंचे लोगों ने किया भव्य श्रृंगार
Baran, Baran | Apr 12, 2025 श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ करने वालों की अपार भीड़ देखी गई। शनिवार को सुबह 7:00 बजे करीब अलग-अलग मंदिरों में बजरंगबली के जयकारे के बीच विशेष आरती की गई। इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर सिंदूर अर्पित किया। रेलवे ओवरब्रिज के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे ।