बारां: श्रीराम स्टेडियम से दस किलोमीटर दूर बड़ा बालाजी धाम तक निकाली गई पैदल यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
Baran, Baran | Apr 12, 2025 बारां शहर के श्रीराम स्टेडियम से मांगरोल मार्ग पर स्थित बड़ा बालाजी धाम तक दस किलोमीटर पैदल यात्रा निकाली गई।पैदल यात्रा में हाथी व घोड़े भी शामिल हुए। पैदल यात्रा का प्रताप चौक धर्मादा चौराह मेला ग्राउंड माथना तिराहे आदि जगहों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। पैदल यात्रा में शामिल महिला पुरुष युवा बच्चे केसरिया साफे में नजर आए।