बारां: श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत श्रीराम स्टेडियम से पदयात्रा रवाना हुई, बड़ा बालाजी पर होगा महाभंडारा
Baran, Baran | Apr 12, 2025 श्रीबड़ां बालाजी जन कल्याण समिति नेतृत्व में 12 अप्रेल, शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी के तहत श्रीराम स्टेडियम से दोपहर 4 बजे विशाल पदयात्रा श्रीबड़ां बालाजीधाम-बड़ां के लिए रवाना हुई। श्रीबडां बालाजी जन कल्याण समिति अध्यक्ष हंसराज मीणा ने बताया कि श्रीबड़ां बालाजीधाम के लिए हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जाने वाली यह नवम पदयात्रा है।