डिंडौरी: पुलिस अधीक्षक ने डिजिटल पुलिसिंग को लेकर तीन थानो में ई विवेचना टैबलेट का वितरण करते हुए किया शुभारंभ
डिंडोरी एसपी आशीष खरे के द्वारा डिजिटल पुलिसिंग की और पहल करते हुए अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी पारदर्शी एवं तकनीकी आधारित बनाने के उद्देश्य से ई विवेचन टैबलेट का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में डिंडौरी शाहपुर और समनापुर थाने में ई विवेचना टेबलेट वितरण किया । पुलिस मीडिया विभाग में रविवार रात 10:00 जानकारी दी कि कुल 116 ई विवेचना टेबलेट वितरित किया जायेगा ।