Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार व रविवार को भी खुली रहेगी प्रर्दशनी धौलपुर, 12 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के शीर्षक पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र, में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन को सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक पहल से अवगत कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी के जाल से सुरक्षित बाहर निकले, 4 करोड़ से अधिक पक्के पीएम आवासों का निर्माण करवाया गया, 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा, लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण ट्रैक, किसानों के बैंक खातों में 4.3 लाख करोड़ रूपये की सम्मान राशि का बिना किसी लीकेज के हस्तांतरण हुए। नीरजा शर्मा ने कहा कि किसानों को लागत से कम से कम डेढ़ गुणा एमएसपी की पक्की गारंटी, करीब 2 करोड़ किसान और करीब 3 लाख व्यापारी ई-एनएएम पर पंजीकृत हुए, करीब 37 लाख घरों को पीएम सूर्यघर योजना से 78 हजार रूपये तक की सोलर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया गया है। डॉ. शिवचरण कुशवाह ने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) में लगभग 9 लाख करोड़ आवंटित कर करीब 1 करोड़ घर लोगों को दिए जा चुके, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुये। जिसमें 23 लाख से ज्यादा रोजगार मिले, 9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा की, 1155 किमी. में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया। अब 26 शहरों में विस्तार, 60 करोड़ नागरिकों को 5 लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही। इसके लिए देशभर के गांवो और कस्बों में 1.8 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेटवर्क स्थापित किया गया। इस दौरान मासिक सुजस पत्रिका का भी अवलोकन करते हुए कहा कि सुजस मासिक पत्रिका में राज्य सरकार के उपलब्धियों को प्रकाशित किया जाता है। जिससे आमजन के लिए लाभकारी है। कार्यक्रम में जगमोहन बघेल, धीर सिंह जादौन, मुकेश सक्सैना, विजय त्यागी, कल्पना शर्मा, कमल पहाड़िया, बांकेलाल लोधा, शशि त्यागी, दीपू कुशवाह, विनय परमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सहायक निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजकुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 14 जून तक सूचना केंद्र में आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं विकास कार्यों को फ्लेक्स-स्टैंडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Dhaulpur, Dholpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS