कोटा वार्ड 23 में टिकट को लेकर बवाल! मतदाताओं ने किया वोटिंग का बहिष्कार, बाहरी प्रत्याशी की सुगबुगाहट का विरोध
कोटा। नगर निगम चुनाव से पहले कोटा के वार्ड 23 में टिकट को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। वार्ड के मतदाताओं ने टिकट वितरण में क्षेत्रीय व्यक्ति को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान किया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय मंत्री की ओर से वार्डवासियों को सम्बंधित वार्ड निवासी को ही टिकट दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। अब वार्ड से बाहरी व्यक्ति को टिकट मिलने की सुगबुगाहट के बाद स्थानीय मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली।
रविवार को बड़ी संख्या में वार्डवासी और प्रत्याशी क्षेत्र में एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि उन्हें जो आश्वासन दिया गया था, उसके अनुरूप ही पार्टी को टिकट वितरण करना चाहिए।
मतदाताओं ने स्पष्ट किया कि स्थानीय व्यक्ति को टिकट नहीं मिला तो वोटिंग का बहिष्कार किया जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांग दोहराई और पार्टी नेतृत्व से आश्वासन के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की।
अब वार्ड 23 में टिकट को लेकर पार्टी क्या फैसला करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Ladpura, Kota | Aug 30, 2026