लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा ग्रामीण के गंदीफली में आयोजित सांसद जन सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों की मदद से दस्तावेज सत्यापन, त्रुटि सुधार और नए पंजीकरण के जरिए लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।