कैराना: कचहरी परिसर स्थित बार भवन में अधिवक्ताओं की हुई बैठक, दो दिनों तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का लिया निर्णय
Kairana, Shamli | Jul 30, 2024 मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना की बैठक कचहरी परिसर स्थित बार भवन में अध्यक्ष ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता और महासचिव नसीम अहमद के संचालन में आयोजित की गई।इस दौरान बताया गया कि दो अगस्त को शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन चल रहा है। बुधवार और गुरुवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया।