कैराना: इस्सोपुर खुरगान गांव में चार लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Jul 30, 2024 गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी शकील ने केस दर्ज कराया कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी गांव के ही कय्यूम, अय्यूब, इरशाद व सावेज घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसके व उसके पिता जिंदा के अलावा चचेरे भाई फिरोज के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।