कैराना: डीएम व एसपी ने कैराना पहुंचकर कांवड़ मार्ग व यमुना घाट का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
Kairana, Shamli | Jul 30, 2024 शामली से डीएम रवींद्र सिंह व एसपी रामसेवक गौतम देर शाम अन्य अधिकारियों के साथ कैराना पहुंचे। जहां उन्होंने यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। वहीं, अधिकारियों ने यमुना नदी पर पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी और 24 घंटे अर्लट रहने के निर्देश दिए।