कैराना: मोहल्ला आलखुर्द सफा कॉलोनी निवासी महिला ने SDO पर अभद्रता का लगाया आरोप, कोतवाली में दी तहरीर
Kairana, Shamli | Jul 30, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द सफा कॉलोनी निवासी इसराना ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने विद्युत कनेक्शन स्वीकृत कराने के लिए आवेदन किया था, जिसकी रसीद की कटवा ली गई थी। मंगलवार को वह कनेक्शन के संबंध में एसडीओ के पास कार्यालय में पहुंची। आरोप है कि एसडीओ ने उसके साथ आभद्रता की और धक्का देकर कार्यालय से भगा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।