कैराना: ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान मां-बेटे समेत चार कांवड़िए डूबे, गोताखोरों ने बचाई जान
Kairana, Shamli | Jul 29, 2024 सोमवार को शिवभक्त कांवड़िये कैराना कोतवाली क्षेत्र के ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक कांवड़िया यमुना के तेज बहाव के साथ कुंड में डूबने लगा, जिसे गोताखोरों ने बचा लिया। इसके बाद पानीपत जिले के गांव निंबरी निवासी कमलेश अपने बेटे बलविंदर व परिवार के ही एक अन्य सदस्य के साथ स्नान कर रही थी। वह तीनों भी डूब गए, जिन्हें सुरक्षित बचाया।