कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में महिला के साथ की गई मारपीट, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 30, 2024 नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी रेशमा ने कोतवाली में केस दर्ज कराया कि वह बाजार से अपने घर पहुंची। आरोप है कि वहां पर सरफराज, उसका भाई सलमान, बहन रहनुमा व पिता असलम निवासी आलखुर्द मिले, जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई।