जीरापुर: जीरापुर के धतरावदा ग्राम में किसानों को निशाना बना रहा चोर गिरोह, खेतों में लगी सिंचाई मोटरें कर रहे चोरी
जीरापुर समीपवर्ती ग्राम धतरावदा में सक्रिय चोर गिरोह इन दिनों किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ये चोर खेतों में लगी पानी की मोटरें चोरी कर रहे हैं जिसकी वजह से किसानों को नुकसान हो रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर चोरों ने खेतों में लगी तीन पानी की मोटरें चोरी कर ली हैं। हजारों रूपये की लागत से लगने वाली इन मोटरों के चोरी हो जाने से धतरावदा के ये किसान