जीरापुर: विजयदशमी पर जीरापुर में RSS ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
जीरापुर में रॉयल हाइट्स सेकंडरी स्कूल देवनारायण मंदिर के सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के अवसर को शहर में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन देवनारायण के मंदिर के सामने से सुबह 9बजे शुरु हुआ ज्ञात हो कि आर एस एस संघ की स्थापना 1925 में नागपुर स्थित मोहिते के बाड़े में विजयादशमी के दिन की गई थी।