झांसी: पहले महिला को पीटा, फिर बीच चौराहे पर महिला ने चप्पलों से की आपे चालक की धुनाई, 15 मिनट तक लगा रहा लोगों का जमावड़ा
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रस बहार चौराहे पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला और आपे चालक के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। बताया जा रहा है कि आपे चालक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर में गंभीर चोट पहुंचा दी। इसके बाद महिला ने भी आपे चालक को पकड़ लिया और बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।