कैराना: कांधला में सलेमपुर मार्ग पर कीचड़भरी सड़क से जनाजा लेकर गुजरे लोग, वीडियो हुआ वायरल
Kairana, Shamli | Aug 21, 2026 शामली जिले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे सामने आए वीडियो में कुछ लोग जनाजा लेकर कीचड़भरी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। यह वीडियो कांधला में सलेमपुर मार्ग का बताया जा रहा है। बताया गया है कि एक महिला की मौत हो गई। शव को दफनाने जाने के दौरान लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर कीचड़ है।