लातेहार: नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक टाउन हॉल में संपन्न, लगभग 50 करोड़ के बजट को मिली मंज़ूरी
नगर पंचायत चुनाव के बाद नवगठित बोर्ड की पहली बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गई।