मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जहरीले जंतु के काटने से महिला और पुरुष हुए अचेत, सीएचसी राजगढ़ में इलाज जारी
राजगढ़ थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव की 30 वर्षी पूजा गुरुवार को घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा उठा रही थी इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने डस लिया महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया वहीं खटखरिया गांव निवासी 60 वर्षी लालचंद खेत पर गए हुए थे जहरीले जंतु के डसने पर हालात बिगड़ते देख परिजन राजगढ़ अस्पताल में लाए