मड़िहान: राजगढ़ थाने की महिला सिपाही ने थाने के एक पुलिस कर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पत्र हुआ वायरल
महिला सिपाही ने अपने ही थाने के पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है महिला का शिकायत पत्र। महिला कांस्टेबल ने थाने की एक सिपाही पर देर रात कमरे के दरवाजे को पैर से मार कर खोलकर अंदर आने का आरोप लगाया। कमरे के अंदर जाकर लाइट पंखा बंद कर जबरदस्ती करने की कोशिश। एएसपी आपरेशन ने बताया आरोप असत्य। महिला सिपाही के विरुद्ध जांच शुरू।