बड़ौद: उमंग कार्यक्रम के तहत सांदीपनि विद्यालय में किशोरावस्था से परिचय विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
सांदीपनि विद्यालय बड़ौद में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरावस्था से परिचय विषय पर जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों के प्रति जागरूक करना तथा इस अवस्था में आने वाली समस्याओं को समझने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान