नवाबगंज: बाराबंकी के स्कूल में बड़ी चोरी, चोरों ने टीवी, गैस सिलेंडर के साथ मां सरस्वती की मूर्ति भी चुराई
बाराबंकी के बंकी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकौली में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि बड़े मंगल के अवकाश के दौरान स्कूल बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस गए।