चांपा: बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर-चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी विजय चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय चौहान, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।