बीना: कृषि उपज मंडी के पास में सजा जैविक हाट बाजार ,रसायन मुक्त सब्जियों के लिए उमड़ी भीड़
Bina, Sagar | Aug 16, 2026 तस्वीरें बीना के कृषि उपज मंडी परिसर के पास की हैं, जहां आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के लिए जैविक हाट बाजार सजा है।शासन के निर्देश पर कृषि विभाग की निगरानी में हर रविवार को इस बाजार का आयोजन किया जाता है, जिसका एक ही उद्देश्य है - किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना और लोगों को रसायन मुक्त भोजन उपलब्ध कराना।