चेकडैम निर्माण घोटाले पर शासन का बड़ा एक्शन
जनपद कानपुर देहात में चेकडैम निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। फतेहपुर, सुंदरपुर गजेन और निगोहिया में बने चेकडैमों की जांच में गंभीर खामियां मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।
जिलाधिकारी कपिल सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। अधिशासी अभियंता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, जबकि सात अवर अभियंताओं पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
निर्माण कार्य कराने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट किए जाने की तैयारी चल रही है। कानपुर की नेशनल एंटरप्राइजेज और इटावा की शीलू कुमार कंस्ट्रक्शन पर भी गाज गिरी है। शासन ने दोनों फर्मों पर एलडी (लिक्विडेटेड डैमेज) लगाने तथा उनकी जमानत राशि जब्त करने के निर्देश दिए हैं।
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल संसाधन विभाग की संस्तुति पर शासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।