औराई: धर्मपुर गांव में बागमती नदी नाव हादसे के तीसरे दिन भी लापता किशोरी का पता नहीं चला, परिजनों में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की महेश्वारा पंचायत के धर्मपुर गांव में हुए बागमती नदी में नाव हादसे के रविवार शाम चार बजे तक बागमती नदी में लापता किशोरी की तलाश की गयी। एसडीआरएफ की टीम ने औराई से लेकर गायघाट तक खोजबीन की। इसके बावजूद लापता होरिल पासवान की 14 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी का तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका