बेगूसराय: रिफाइनरी थाना पुलिस ने 2 भटके हुए बच्चों को बरामद किया, SP ने दी जानकारी
रिफाइनरी थाना की पुलिस ने भटके हुए दो बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि रिफाइनरी थाना द्वारा दलसिंहसराय अंतर्गत भटके हुए बच्चे अरुण कुमार शर्मा एवं राजा कुमार शर्मा को सही सलामत बरामद किया है.