गुरारू: बगडीहा गुरारू में चार नकाबपोश अपराधियों ने महिला पर चाकू से हमला कर 4 लाख की चोरी की
Guraru, Gaya | Sep 21, 2026 थाना क्षेत्र के गुरारू बगडीहा मोड़ स्थित आरओबी के समीप शनिवार देर रात चार नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में धावा बोल दिया। विरोध करने पर गृहस्वामिनी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और करीब चार लाख के जेवरात व 23 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। पीड़ित आंती थाना क्षेत्र के बरई निवासी अनुज यादव हैं, जो बगडीहा में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं।