चम्बा: ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दे दी जान
Chamba, Chamba | May 7, 2024 ग्राम पंचायत भड़ियांकोठी में शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार निवासी पांगी जिला चम्बा के रूप में हुई है। यह जानकारी मंगलवार को एएसपी चम्बा शिवानी मेहला में मीडिया के साथ सांझा की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है।