चम्बा: जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में मंडे मीटिंग का किया गया आयोजन
Chamba, Chamba | May 6, 2024 उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चंबा में मंडे मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ भाग लिया। नियमित मंडे मीटिंग और गुड गवर्नेंस से संबंधित इस बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।