चम्बा: पुलिस ने उदयपुर में अवैध खनन करते पकड़े 3 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर, वसूला 29 हजार जुर्माना
Chamba, Chamba | May 7, 2024 सदर थाना चम्बा की पुलिस टीम ने उदयपुर में रावी नदी में अवैध खनन करने के कार्य में जुटे तीन टिप्पर और दो ट्रैक्टर के चालान कर 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। यह जानकारी पुलिस थाना सदर चम्बा के प्रभारी संजीव चौधरी ने मंगलवार को मीडिया के साथ सांझा की। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा। अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।