डिंडौरी: मेंहदवानी में जनकल्याण शिविर में कुर्सियां रही खाली, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन पर प्रचार-प्रसार न करने का लगाया आरोप
मेंहदवानी में आयोजित दो दिवसीय जनकल्याण शिविर के दौरान कुर्सियां खाली रही जिसके चलते जिला उपाध्यक्ष इंद्रावती धुर्वे और मडंल अध्यक्ष सुदामा बर्मन ने गुरुवार दोपहर 2:00 मीडिया को जानकारी देते हुए नाराजगी जताई और अधिकारी कर्मचारियों पर शिविर कि खानापूर्ति का आरोप लगाया । दरअसल जनप्रतिनिधियों ने विधायक के न रहने पर पानी सहित विभिन्न अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया।