जहानाबाद: मासूम इशुराज और पिता ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया खोया मोबाइल
जहानाबाद के पंडौल गांव में एक मासूम बच्चे और उसके पिता ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। पंडौल निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र इशुराज को स्कूल से लौटने के दौरान सड़क पर एक मोबाइल मिला। बच्चे ने मोबाइल अपने पिता को सौंप दिया। इसके बाद राजेश गुप्ता ने मोबाइल मालिक के फोन का इंतजार किया और संपर्क होने पर उसे बुलाकर सुरक्षित मोबाइल वापस कर दिया।